Sasaram News: स्कूल में विद्यार्थियों ने छठ महापर्व की दी मनमोहक प्रस्तुति
सासाराम, नवम्बर 14 -- Sasaram News: सासाराम ऑक्सफोर्ड कन्वेंट स्कूल में छठ महापर्व के अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक आस्था और बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति का संदेश दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ पूजा की विधियों, सूर्य उपासना और अर्घ्य अर्पण का सुंदर मंचन किया। लोकगीतों और भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से बच्चों ने छठ महापर्व की महत्ता को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों को छठ पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा शुद्धता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक आस्था का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बांधा शमां वहीं, विद्यालय के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.