सासाराम, सितम्बर 10 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को विसीकला स्थित रामलखन उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं में कई खामियां सामने आईं।

खामियाँ और समस्याएँ मिड-डे मील में लापरवाही, गंदगी और कक्षाओं के नियमित संचालन की स्थिति देख विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने गुणवत्तापूर्ण व साफ-सुथरा भोजन नहीं मिलने की शिकायत की। कई बार कच्चा चावल परोसे जाने की बात भी सामने आई। वहीं, निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अंडा और कढ़ी नहीं दिए जाने की पुष्टि हुई। विद्यालय में कक्षाओं के नियमित संचालन, बच्चों की देखभाल और अनुशासन में भी कमी प...