सासाराम, जुलाई 23 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कातूडांण तक अब तक पक्की सड़क नहीं बनने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय मुख्य सड़क से करीब 200 फीट अंदर स्थित है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए केवल कच्चा रास्ता है। बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और फिसलन से भर जाता है, जिससे छोटे बच्चों का विद्यालय पहुंचना कठिन हो जाता है। विद्यालय में करीब 85 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। बरसात के दौरान बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। वहीं शिक्षक भी अपनी बाइक मुख्य सड़क पर खड़ी कर पैदल विद्यालय पहुंचने को विवश हैं।प्रधानाध्यापक यह भी पढ़ें- Latehar News: रास्ते के अभाव में टिमकिटाड़ मध्य विद्यालय पहुंचना बना चुनौती, छात्र-शिक्षक परे...