सासाराम, नवम्बर 14 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को सोन नदी के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी। महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने अहले सुबह सोन नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भगवान सूर्य की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद सोन नदी का पवित्र जल लेकर व्रती अपने घर लौटे और शाम को पूरे विधि-विधान से खरना पूजा की। खरना को लेकर व्रतियों के घरों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। घरों की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद तैयार करने तक परिवार के सदस्य जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नदियों के पवित्र जल से तैयार हुआ खरना प्रसाद पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से खरना का प्रसाद तैयार किया गया। शाम को पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने भगवान सूर्य ...