सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में बुधवार को नवजात के टीकाकरण को लेकर महिला और एएनएम के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। महिला ने टीकाकरण काउंटर पर तैनात एएनएम पर मिठाई के नाम पर पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में महिला के घायल होने की बात कही जा रही है, जिसका इलाज सीएचसी में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...