सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। स्थानीय सीएचसी परिसर में सोमवार को सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन शाहाबाद दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन अजय कुमार सिंह और मार्केटिंग प्रभारी अमित कुमार ने फीता काटकर किया। प्रोपराइटर अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत पार्लर शुरू किया गया है। यहां सुधा डेयरी के दूध, दही, मिठाई समेत अन्य उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध होंगे। पार्लर सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक खुला रहेगा। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, परिजनों और आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा प्रताप, बीएचएम राजीव कुमार सिंह, प्रमुख लिपिक राजू नयन दुबे, दीपक कुमार, राजनारायण तिवारी समेत ग्रामीण व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...