सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), पटना की ओर से संकुल संसाधन केंद्र समन्वयकों (सीआरसीसी) का प्रशिक्षण सोमवार से डायट में शुरू हो गया। प्रशिक्षण दो चरणों में 26 से 28 अक्टूबर और 29 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले चरण के प्रशिक्षण में 120 सीआरसीसी को शामिल होना था। लेकिन, पहले दिन 103 सीआरसीसी ही उपस्थित हुए। प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...