सासाराम, अगस्त 29 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। शहर के एक सीबीएसई निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा को नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात वाराणसी से बरामद कर लिया। छात्रा गुरुवार को रोज की तरह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह छात्रा के पिता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...