Sasaram News: सासाराम में यूपी के हाथरस के युवक ने फांसी लगाकर की जान
सासाराम, जुलाई 17 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कबीरगंज मोहल्ले में 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान प्रवीन प्रकाश के रुप में की गई है। मृतक यूपी के हाथरस का रहने वाला था, जो यहां एक मॉल में टैटू- मेंहदी लगाने की दुकान चला अपना जीवन यापन कर रहा था। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक ने पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। किस कारण से खुदकुशी किया है, कहा नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ससुराल से लौटने के बाद युवक ने लगाई फांसी, दो माह पहले हुई थी शादी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.