सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम शहर में नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं और हरित क्षेत्र उपलब्ध कराने के लिए छोटे-छोटे पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सरकारी जमीन समेत अन्य उपयुक्त स्थलों को चिह्नित कर चरणबद्ध तरीके से पार्कों का विकास किया जाएगा। वहीं, शेरशाह सूरी मकबरा के समीप स्थित हिरण पार्क को सुबह के साथ शाम में भी खोलने की तैयारी है। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से समन्वय स्थापित कर अनुमति लेने की पहल की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...