सासाराम, अगस्त 2 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। सावन माह शुरू होने के बावजूद चेनारी प्रखंड के अधिकांश खेत सूखे पड़े हैं। कई खेतों में दरारें पड़ गई हैं और धूल उड़ रही है। उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बीच किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। गांव-गांव और चौक-चौराहों पर संभावित अकाल की चर्चा होने लगी है। बारिश नहीं होने से लोग इंद्रदेव को मनाने के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। क्षेत्र में सोन उच्च स्तरीय नहर में भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं दुर्गावती जलाशय परियोजना की नहरों में केवल 210 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे चेनारी, शिवसागर और सासाराम के पहाड़ी इलाकों में सीमित स्तर पर धान की रोपनी हो रही है। यह भी पढ़ें- सावन में भी खेतों में उड़ रही धूल, अकाल की आशंका से सहमे किसान किसानों का कहन...