सासाराम, अगस्त 31 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। सूर्यपुरा के नवस्थापित डिग्री कॉलेज में सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. अलाउद्दीन अजीजी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने कजरी और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सावन की लोक संस्कृति और परंपरा की मनोहारी झलक पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान इतिहास की सहायक प्राध्यापिका कुमारी रश्मि का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...