सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में सोमवार की रात सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कजरी, शिवगीत सहित सावन से जुड़े पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति और सावन की परंपरा को जीवंत कर दिया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम सावन महोत्सव के दौरान छात्राओं ने समूह में कजरी गीत प्रस्तुत कर सावन की हरियाली, प्रकृति और लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। वहीं भगवान शिव से जुड़े भक्ति गीतों की प्रस्तुति से विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में बदल गया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

वार्डन की टिप्पणियाँ विद्यालय की वार्डन रौशन कुमारी...