सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और क्षेत्र की जनसमस्याओं की समीक्षा की गई। इस दौरान कई लंबित मामलों को लेकर अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष ने कहा कि समिति की अब तक सात बैठकें हो चुकी हैं। इनमें समस्याओं को लिखित रूप से दर्ज करने के साथ कार्यवाही विवरणी भी तैयार की गई, लेकिन कई मामलों में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...