सासाराम, नवम्बर 22 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सियरुआ मध्य विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा प्रिया कुमारी ने साइकिल रेस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन पटना प्रमंडल की टीम में किया गया है। अब वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को पटना के मरीन ड्राइव में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...