सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांवों में ही आमलोगों की समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे सहयोग शिविरों का असर दिखने लगा है। जिले में अब तक शिविरों और ऑनलाइन माध्यम से मिले 19057 आवेदनों में से 18193 का निष्पादन किया जा चुका है। शेष 864 आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को करगहर प्रखंड की ठोरसन पंचायत के सीढी गांव में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम दीपक कुमार मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को शेष आवेदनों का भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...