Sasaram News: सहयोग शिविर में 16 आवेदन मिले, दो मामलों का मौके पर निबटारा
सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। पंचायत भवन सूर्यपुरा में मुखिया प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटरों पर कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। अंचल कार्यालय से संबंधित परिमार्जन के दो, दाखिल-खारिज के दो तथा एक अन्य मामले समेत कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य कार्यों के लिए 11 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ तेज बहादुर सुमन ने सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा: विद्युत विपत्र से जुड़े सात आवेदन का निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.