सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। पंचायत सरकार भवन गोशलडीह और बलिहार में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में सबसे अधिक शिकायतें वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित प्राप्त हुईं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली बिल, राशन कार्ड, जलजमाव और नाली-गली जैसी समस्याओं से जुड़े आवेदन भी लिए गए। बीडीओ तेज बहादुर सुमन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने राशन कार्ड से वंचित पात्र लोगों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की। शिविर में सीओ गोल्डी कुमारी, बीईओ प्रकाश त्रिपाठी, मुखिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: निगम के 16 वार्डों में लगा सहयोग शिविर, पेंशन व राशन कार्ड की लोगों ने की शिकायतें यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहयोग श...