सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले की पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में अब तक 14 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 13 हजार से अधिक आवेदनों के निष्पादन का दावा किया गया है। मंगलवार को भी जिले की विभिन्न पंचायतों में वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सहयोग शिविर लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...