सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोनी गांव में रविवार की देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। हार्ट अटैक से पीड़ित ससुर को अस्पताल में भर्ती कराने और उनकी देखभाल में जुटी 40 वर्षीया बहू शांति देवी खुद हार्ट अटैक की शिकार हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...