सासाराम, जुलाई 1 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर की नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक मुख्य पार्षद शशि कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में शहर में जलजमाव की गंभीर समस्या के समाधान के लिए विभिन्न वार्डों में मुख्य नालों के निर्माण की योजना तैयार कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा नई स्ट्रीट लाइटें लगाने हेतु निविदा प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने पर सहमति बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...