सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें होल्डिंग टैक्स समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद रविश रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी सीमाब मतीन सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा प्रमुखता से उठा। उपमुख्य पार्षद रविश रंजन ने बताया कि जिन नगरवासियों ने पिछले चार वर्षों से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है, उन्हें सितंबर माह की अंतिम तिथि तक बकाया टैक्स जमा करने का अवसर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा करने पर किसी प्रकार का जुर्माना या अतिरिक्त राशि नहीं देनी होगी। सितंबर के बाद टैक्स जमा करने पर नियमानुसार जुर्माना लग सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...