सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: चेनारी। थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में रविवार को सर्पदंश से 12 वर्षीय छात्रा सोनम कुमारी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के पास लगी सब्जी देखने गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। ग्रामीणों ने झाड़-फूंक कराकर इलाज कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतका बिलासपुर गांव निवासी बैजनाथ प्रसाद की पुत्री थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पंचायत के मुखिया अशोक भारद्वाज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...