सासाराम, अगस्त 2 -- Sasaram News: दिनारा, हिटी। विधायक आलोक कुमार सिंह ने रविवार को जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, नाली, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड और कृषि से जुड़ी समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक ने ग्रामीणों के साथ दरी पर बैठकर सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल समाधान कराया। वहीं, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने खुद को किसान का बेटा बताते हुए कहा कि वे ग्रामीणों और किसानों की जमीनी परेशानियों को समझते हैं। प्रश...