सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में बुधवार को भूमि विवाद के दो मामलों की सुनवाई की गई। सीओ गोल्डी कुमारी ने बताया कि अलीगंज और अगरेड़ खुर्द गांव से भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। अलीगंज मामले में चंदन कुमार ने भैया राम चौधरी पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था। जांच में दोनों पक्षों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की बात सामने आई। सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को 10 दिनों के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन द्वारा भूमि खाली कराने की चेतावनी दी गई। दूसरे मामले में एक पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई स्थगित कर अगली तारीख के लिए नोटिस जारी किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत, लिपिक संतु कुमार, नाजिर मुन्ना अं...