सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। सरकारी जमीन पर गोमती रखने और ऑटो खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। कच्छवां थाना क्षेत्र के अमौना गांव में मंगलवार दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट व ईंट-पत्थरबाजी हुई। अचानक हुई झड़प से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना में आठ से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...