सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। नागपंचमी के पावन अवसर पर प्रखंड के करहंसी हाईस्कूल मैदान स्थित ऐतिहासिक सपहा बाबा मंदिर में सोमवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भक्तों ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार, सपहा बाबा मंदिर में नाग देवता की पूजा की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। नागपंचमी के दिन लोग अपने जरूरी काम छोड़कर बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। मुख्य पुजारी ललन सिंह ने बताया कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से यहां नाग देवता की सेवा और पूजा करता आ रहा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बकस बाबा मंदिर में नागपंचमी पर उमड़...