Sasaram News: सदर अस्पताल में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी तय
सासाराम, अक्टूबर 24 -- अस्पताल में नई ड्यूटी व्यवस्था Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल में तब्दील किए जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित करने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों की ड्यूटी का नया रोस्टर जारी कर दिया है। इसके तहत इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक डॉक्टरों की समयबद्ध तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसका उद्देश्य मरीजों को निर्धारित समय पर इलाज और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। जारी रोस्टर के अनुसार, इमरजेंसी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक, दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक और रात नौ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉक्टर तैनात रहेंगे। सोमवार से रविवार तक अलग-अलग चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोस्टर में डॉक्टरों के नाम और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.