Sasaram News: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सासाराम, जुलाई 24 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहिनी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजगंज निवासी स्व. ददन राम के 22 वर्षीय पुत्र छोटू राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार छोटू राम सड़क से गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही महाराजगंज गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.