सासाराम, जुलाई 2 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगजीवन लाइन नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सासाराम से डेहरी की ओर आ रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 16 वर्षीय आसिर अरफात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में सवार 55 वर्षीय आबिद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान डेहरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 कमरनगंज निवासी अल्ताफ हुसैन के पुत्र आसिर अरफात के रूप में हुई है। व...