सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने शाहमल खैरा गांव के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में दो सगे भाइयों योगेंद्र सिंह और प्रेमचंद उर्फ गुड्डू पटेल की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों भाइयों के असमय निधन से घर के आठ नाबालिग बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। अब इन बच्चों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई और भविष्य की जिम्मेदारी कौन उठाएगा, यह सवाल परिजनों को अंदर तक झकझोर रहा है। गांव में मातम पसरा है और मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...