Sasaram News: सड़क पर तड़प रही बुजुर्ग महिला को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
सासाराम, अगस्त 31 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। फोरलेन पर सड़क हादसे में घायल होकर तड़प रही बुजुर्ग महिला के लिए रविवार रात दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह मददगार बनकर पहुंचे। मलियाबाग के आगे सोनवर्षा के पास महिला को लहूलुहान हालत में देख विधायक ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया। सुरक्षाकर्मियों और सहयोगियों की मदद से महिला को अपनी गाड़ी से जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि रविवार रात करीब आठ बजे विधायक दिनारा से पटना जा रहे थे। इसी दौरान सोनवर्षा के पास उनकी नजर सड़क किनारे घायल पड़ी बुजुर्ग महिला पर पड़ी। महिला बाइक की टक्कर से घायल हुई थी और खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ी थी। आसपास कोई मदद के लिए नहीं था। विधायक ने तत्काल वाहन रुकवाया और महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.