सासाराम, अक्टूबर 29 -- दो निर्माण योजनाओं की होगी जांच Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम नगर निगम क्षेत्र में गली-नाली और सड़क-नाला निर्माण में कथित अनियमितता की जांच होगी। जिलाधिकारी ने दोनों निर्माण योजनाओं की पड़ताल के लिए चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम को निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर स्पष्ट मंतव्य के साथ संयुक्त प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच के दायरे में वार्ड संख्या 27 के लश्करीगंज (बांध) में डॉ. डी.डी. त्रिपाठी के घर से विशुन दलाल के घर तक गली-नाली निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा बौलिया मोड़ से सागर तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण योजना की भी जांच की जाएगी। जारी आदेश के अनुसार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को जांच दल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन, भूमि सुधार ...