सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। नरवर पंचायत के नरवर गांव स्थित वार्ड नंबर नौ में सड़क टूटने और निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को जलजमाव से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों में लंबे समय से पानी जमा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क निर्माण की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक इसका जीर्णोद्धार नहीं कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...