Sasaram News: सज-धज कर तैयार हुए छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती
सासाराम, नवम्बर 14 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गांवों की गलियों में साफ-सफाई कर जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए हैं। वहीं, गांवों से सोन नदी सहित विभिन्न छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। चुटिया स्थित देवकुड़ा नदी तट पर मुखिया नासरीन जहां ने निजी खर्च से छठ घाट की साफ-सफाई, रोशनी और व्रतियों के ठहरने की व्यवस्था कराई है। उन्होंने मोटर पंप चलवाकर नदी की सफाई भी कराई, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नदियों के पवित्र जल से तैयार हुआ खरना प्रसाद हीं, बेलौंजा सोन नदी घाट तक जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.