सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। प्रज्ञा प्रवाह के तत्वावधान में सोमवार को शिशु शिक्षा मंदिर सखवां परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने पौधे लगाए। अंजबीत सिंह महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कन्हैया सिंह ने पांच पौधे दान किए। अतिथियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...