सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड के तुंबा बाजार स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के जन्मस्थल से लाई गई पवित्र मिट्टी और कलश की विधिवत स्थापना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक बहादुर ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में आपसी भाईचारा और समरसता मजबूत करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास महान संत, भक्त और समाज सुधारक थे। उन्होंने समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से संत रविदास के विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रविदास जयंती समारोह को लेकर भाजपा ने किया कलश वितरण कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और समरसता मज...