सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम। संत जोसेफ स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, यशोदा और गोपियों की वेशभूषा में पहुंचे। बच्चों ने कृष्ण जन्म की झांकी, राधा-कृष्ण नृत्य, समूह नृत्य और मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली सीख और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई। विद्यालय निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा के विकास में सहायक होते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जन्माष्टमी पर स्कूलों में ...