सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस चौक स्थित स्टेट हाईवे पर गलत दिशा में बने ओवरब्रिज के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क संकीर्ण होने से बड़े वाहनों को मोड़ने में काफी परेशानी होती है। इससे अक्सर घंटों जाम लग जाता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बाईपास का काम अंतिम चरण में पहुंचने से लोगों को जाम से राहत की उम्मीद जगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...