सासाराम, अक्टूबर 8 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। बीजेपी के चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत फजलगंज स्टेडियम में आयोजित रंगोली कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नन्दकिशोर राम की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, जिला उपाध्यक्ष विजय , जिला मंत्री सत्नारायण पासवान, सुनील कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनम सिंह, महामंत्री सरिता सिंह के साथ साथ नगर आयुक्त, नगर उप आयुक्त उपस्थित रहे। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की अविराम जनसेवा के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: समर्पण अभियान में रंगोली का आयोजन प्रधानमंत्री क...