सासाराम, अक्टूबर 29 -- ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री दुर्गा उच्च विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में ई-कचरा प्रबंधन पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ई-कचरे के दुष्प्रभाव, उचित संग्रहण और निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही ई-कचरे को सामान्य कचरे से अलग रखने और निर्धारित काले डस्टबिन में जमा करने की बात कही गई। प्रधानाध्यापक डॉ. अमृता धरशि और शिक्षकों ने बताया कि पुराने, खराब और अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाले कचरे को ई-कचरा कहा जाता है। इसमें मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, टेलीविजन, प्रिंटर, चार्जर, बैटरी और तार सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। इसे सामान्य घरेलू कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए। शिक्षकों ने बताया...