सासाराम, जुलाई 25 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड के गायत्री मंदिर परिसर में शनिवार को रोहितेश्वर धाम सेवा ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष कृष्णा सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोहितेश्वर धाम मंदिर परिसर में श्रावण मास के दौरान एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने मेले को सफल एवं संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...