सासाराम, जुलाई 31 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला शुरू होते ही अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार ने शुक्रवार को कस्तर महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...