सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। समहुता स्थित सभागार में बुधवार को रोहितेश्वर धाम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्रावणी मेला के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्णा सिंह यादव ने आयोजन की सफलता का श्रेय समिति के सदस्यों और सहयोगियों को देते हुए सभी के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...