सासाराम, सितम्बर 4 -- Sasaram News: परसथुआ। शुक्रवार को क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और मंदिरों की साफ-सफाई की। लोगों ने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने तरह-तरह के प्रसाद और पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया। मुख्य कार्यक्रम उमापुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में हुआ। यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। सैकड़ों व्रतियों ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवान की आरती की। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूजा-अर्चना और उत्सव का कार्यक्रम देर रात संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जन्माष्टमी को लेकर राधा-कृष्ण मंदिर में बढ़ी चहल-...