सासाराम, जुलाई 10 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के भलुआही गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित होने वाले महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम यज्ञ तैयारी समिति की बैठक त्यागी बाबा की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार उर्फ रंजय ने बताया कि 17 अप्रैल 2027 को शोभायात्रा और जलभरी के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 21 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी, जबकि 23 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर ग्रामीणों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। साथ ही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने और व्या...