सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। बिहार सरकार शिक्षकों के हित में काम कर रही है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। यह बातें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को कोचस में कहीं। शिक्षा मंत्री पटना से चातुर्मास महायज्ञ में शामिल होने भभुआ जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता मुन्ना मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोचस चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और समर्थन में नारे लगाए। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सातवें वेतनमान को लेकर सम्राट चौधरी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इसे शीघ्र लागू किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी। मौके पर म...