सासाराम, जुलाई 24 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार दोपहर बाद निवर्तमान बीईओ राजेश कुमार सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बीडीओ समेत कई प्रखंडों के बीईओ और बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। विदाई समारोह में बीईओ भावुक हो गए। कहा कि इतने कम समय में दूसरे प्रखंड में पदस्थापन हो जाएगा, इसका अहसास नहीं था। उन्होंने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। शिक्षकों के सहयोग से शैक्षणिक नियंत्रण और विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...