Sasaram News: शादी के बाद कराएं निबंधन, तभी मिलेंगे कन्या विवाह योजना के पांच हजार
सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने की तैयारी कर रहे परिवारों के लिए विवाह का निबंधन कराना जरूरी है। विवाह निबंधन प्रमाणपत्र के बिना योजना का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को विवाह के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत पात्र नवविवाहिताओं को पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए आवेदिका को निर्धारित प्रपत्र में संबंधित बीडीओ के कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.