सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: सासाराम। नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शादी के नाम पर ठगी की शिकायत लेकर कानपुर का युवक पहुंचा। युवक का आरोप था कि नगर थाना क्षेत्र के निवासी युवती एवं उसके परिवार द्वारा शादी के नाम पर ठगी की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भी खुलासा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...